{"_id":"669bfe03ca768939d60499d0","slug":"two-illegally-operated-clinics-sealed-hardoi-news-c-213-1-hra1001-117275-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: अवैध रूप से संचालित दो क्लीनिक सील किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: अवैध रूप से संचालित दो क्लीनिक सील किए
विज्ञापन
पाली। झोलाछाप के विरुद्ध स्वास्थ्य विभाग ने शिकंजा कसा है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कस्बा के दो क्लीनिकों पर छापा मारा और अवैध पाए जाने पर सील कर दिया। एक क्लीनिक संचालक ने टीम के जाते ही सील करने के लिए ताले पर लगाई सील को तोड़ दिया। इस पर एफआईआर कराई जा रही है।
प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आनंद शुक्ला ने बताया कि कस्बा व आसपास क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर अवैध क्लीनिक संचालित होने की शिकायतें आ रही हैं। कस्बे के बैरियर चौराहे पर टीम ने श्याम क्लीनिक, नगर पंचायत के पास डॉ. राम सिंह क्लीनिक पर जांच-पड़ताल की। डॉ. राम सिंह के यहां एक्सरे होते मिले।
दोनों जगहों पर पंजीकरण संख्या और अभिलेख मांगे गए तो, संचालक कोई अभिलेख नहीं दिखा सके। यहां पर कोई डॉक्टर भी नहीं मिला। टीम ने सील कर दिया। बताया कि डॉ. राम सिंह ने ताले पर लगाई गई सील को तोड़ कर दोबारा क्लीनिक खोल लिया। टीम ने पुलिस के साथ क्लीनिक को सील किया है। सील तोड़ने पर पाली थाने पर मुकदमा दर्ज कराए जाने के लिए प्रार्थना-पत्र भी दिया गया है।