{"_id":"607c61af8ebc3e8cf75e8b31","slug":"two-hardoi-news-mama-and-bhanje-stabbed-nephews-hardoi-news-knp624183255","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामा ने दो भांजों समेत तीन को चाकू मारकर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामा ने दो भांजों समेत तीन को चाकू मारकर किया घायल
विज्ञापन
पिहानी। पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अब्दुल्ला नगर में आपसी लेनदेन को लेकर मामा ने दो सगे भांजों समेत तीन लोगों को चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिहानी में भर्ती कराया गया है। घटना का पता चलने पर पुलिस ने आरोपी मामा को हिरासत में ले लिया है।
लगभग दो वर्ष पहले अब्दुल्ला नगर गांव के दिलीप सोनी अपनी राभा गांव में स्थित सराफा दुकान से लापता हो गए थे। तब से उनका कहीं कोई पता नहीं चला है।
उनकी गुमशुदगी के बाद से उनका साला विपनेश निवासी परसपुर गोंडा अपनी बहन के घर अब्दुल्लानगर में ही रह रहा था। यहीं उसने सराफा की दुकान कर रखी है।
रविवार को विपनेश का अपने भांजे सूरज (18) से दुकान और कारोबार के लेनदेन को लेकर विवाद होने लगा। इसी बीच विपनेश ने सूरज पर चाकू से हमला कर दिया। बचाने की कोशिश में उसका भाई आकाश (16) और चाचा का पुत्र धीरज (20) भी घायल हो गए।
सूचना पर पुलिस ने आरोपी मामा को हिरासत में लिया जबकि घायलों को सीएचसी भेजा है। कोतवाल महेश चंद ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।