फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Two friends killed, another injured in a road accident

Hardoi News: सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत, एक अन्य घायल

Tue, 28 Mar 2023 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Mar 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Two friends killed, another injured in a road accident
सांडी। कस्बे में धर्मकांटा के पास सामने से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार तीन दोस्तों में से दो की मौत हो गई, तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार तीनों दोस्त हेलमेट नहीं लगाए थे। मृतकों में एक किशोर भी शामिल है।
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला मुंशीगंज निवासी अमन (18) पुत्र जगदीश, दिलीप (16) पुत्र दिनेश व नीरज (18) पुत्र शिवकुमार रविवार की रात करीब दस बजे एक बाइक पर सांडी तिराहा से घर वापस आ रहे थे। गल्ला मंडी के पास धर्मकांटा के सामने से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों बाइक सवार दूर-दूर जा गिरे।
विज्ञापन

डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों को स्थानीय सीएचसी लाया गया, जहां पर डॉक्टर ने अमन व दिलीप को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार करके नीरज को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया। बताया कि तीनों लोग मजदूरी करते थे। कोतवाल राजदेव मिश्रा ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed