फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Two friends drowned in the pond while bathing, one died

Hardoi News: नहाने के दौरान तालाब में डूबीं दो सहेलियां, एक की मौत

Thu, 18 Jul 2024 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Two friends drowned in the pond while bathing, one died
पचदेवरा। पचदेवरा थाना क्षेत्र के अलमापुर गांव में नहाने के दौरान दो सहेलियां तालाब में डूब गईं। दोनों को तालाब से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद लाया गया। यहां एक को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दूसरी का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

अलमापुर निवासी मुकेश शर्मा की पुत्री शिवांशी (16) संविलियन विद्यालय कूड़ी में कक्षा आठ की छात्रा थी। बुधवार को वह अपने पड़ोस में रहने वाले सत्यपाल शर्मा की पुत्री सपना (17) के साथ गांव के पास ही स्थित तालाब में नहाने के लिए गई थी। इन दिनों बाढ़ आने के कारण तालाब में भी पानी अधिक है। नहाते समय शिवांशी गहरे पानी में जाकर डूबने लगी, तो उसने बचाने के लिए गुहार लगाई। आवाज सुनकर सपना ने शाेर मचाया और उसे बचाने की कोशिश करने लगी। इसी दौरान सपना भी पानी में डूब गई। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों के परिजनों को सूचना कराई और खुद तालाब में कूदकर किशोरियों को बाहर निकालने की कोशिश करने लगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने शिवांशी और सपना को तालाब से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने शिवांशी को मृत घोषित कर दिया। सपना को उपचार के लिए भर्ती कर लिया गया है। शिवांशी छह भाई-बहनों में तीसरे नंबर की थी। सीएचसी प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहटा गोकुल। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र लगवाही निवासी एक युवक धाकड़पुरवा पुलिया के पास बाढ़ के पानी में बह गया। साथ जा रहे भतीजे ने स्थानीय लोगों की मदद से शव खोज निकाला। लोनार कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लगवाही निवासी रामदत्त (40्र) खेती करता था। पत्नी रामवती के साथ अपनी दवा लेने बाइक से भतीजे कौशल के साथ जा रहा था। रास्ते में धाकड़पुरवा पुलिया के पास बाढ़ का पानी चल रहा था। इस पर कौशल ने रामदत्त और रामवती को बाइक से उतार दिया। सभी लोग पैदल ही बाढ़ का पानी पार कर रहे थे।

इसी दौरान तेज धार होने के कारण रामदत्त पानी में बह गए। उन्हें बहता देख भतीजे कौशल ने शोर मचाया और पीछे से उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक पानी में डूबकर रामदत्त की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची लोनार कोतवाली की पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिवार में पत्नी और चार बच्चे हैं। लोनार कोतवाल उमेश त्रिपाठी ने बताया कि बाढ़ के पानी में डूबकर युवक की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed