फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Two friends died by drowning in a minor

Hardoi News: माइनर में डूबकर दो दोस्तों की मौत

Mon, 21 Aug 2023 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
Two friends died by drowning in a minor
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के चरौली पुलिया के पास माइनर में नहाने के दौरान युवक गहरे पानी में चला गया। उसे डूबते देख दोस्त ने भी बचाने के लिए छलांग लगा दी। घटना में दोनों युवक माइनर में डूब गए। वहीं नहा रहे एक युवक ने शोर मचाया तो मौके पर भीड़ लग गई। आनन फानन ही माइनरमें डूबे दोनों दोस्तों को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां इन दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।
शहरकोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सुभाषनगर निवासी अमन मेहरोत्रा (26) कुछ समय पहले तक दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। पिछले कुछ दिनों से वह घर पर ही रह रहा था। सोमवार दोपहर लगभग 12 बजे वह अपने दोस्त और पड़ोसी फरहाज खां (24) के साथ देहात केातवाली क्षेत्र में शाहजहांपुर मार्ग परस्थित चरौली पुलिया के पास माइनर में नहाने के लिए गया था। वहां पहले से ही विभूतिनगर निवासी ललित (28) नहा रहा था। ललित, अमन और फरहाज को भी जानता था।
विज्ञापन

नहाने के दौरान फरहाज पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता देख अमन भी बचाने के लिए गहरे पानी की ओर चला गया। कुछ ही देर में दोनों गहरे पानी में डूब गए। ललित ने दोनों को डूबता देख शोर मचाना शुरू किया, तो ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंच गए। इस सबके बीच कुछ लोगों ने पुलिस को भी सूचना दे दी। किसी तरह अमन और फरहाज को निकालकर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। घटना की जानकारी से दोनों के परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने दोनों के शव मोर्चरी में रखवा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


माता पिता का इकलौता पुत्र था अमन
अमन मेहरोत्रा अपने पिता रूप मेहरोत्रा और मां निर्मला मेहरोत्रा का इकलौता पुत्र था। अमन के परिवार में एक बड़ी बहन अंजली है, जो विवाहित है। अमन ने बीकॉम करने के बाद एनिमेशन का काेर्स किया था और दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में काम कर रहा था। पिछले लगभग एक पखवारे से वह घर पर ही था।

बचपन की दोस्ती अंत समय तक न टूटी
फरहाज और अमन के मकानों के बीच बमुश्किल पचास मीटर का फासला है। फरहान और अमन बचपन से ही साथ खेले कूदे और साथ ही पढ़ाई हुई। आस पास मकान होने के कारण दोनों के परिवार वाले भी एक दूसरे को अच्छी तरह से जानते थे। जब भी अमन या फरहाज के पास समय होता था तो दोनों घूमने फिरने से लेकर खाने पीने तक अक्सर साथ ही जाते थे। कौन जानता था कि दोनों की दोस्ती अंत समय तक भी ऐसी ही रहेेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed