{"_id":"64aefbd6e4fbed84d6039f74","slug":"two-female-doctors-present-in-the-register-were-found-absent-in-reality-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-564-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: रजिस्टर में मौजूद दो महिला चिकित्सक हकीकत में मिलीं गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: रजिस्टर में मौजूद दो महिला चिकित्सक हकीकत में मिलीं गैरहाजिर
विज्ञापन
हरदोई। बिलग्राम का औचक निरीक्षण करने पहुंचे सीएमओ उपस्थिति रजिस्टर की जांच के दौरान दंग रह गए। यहां दो महिला चिकित्सकों के नाम के आगे उनके हस्ताक्षर तो बने थे लेकिन, मौके से दोनों गैरहाजिर थीं। इस पर सीएमओ बिफर गए और उपस्थिति रजिस्टर के साथ ही दोनों चिकित्सकों के ओपीडी रजिस्टर भी साथ ले गए।
सीएमओ डाॅ. रोहिताश्व कुमार दोपहर लगभग 12 बजे सीएचसी बिलग्राम पहुंचे। यहां उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर देखा। रजिस्टर में डाॅ. स्मिता और डाॅ. ज्योति के हस्ताक्षर थे। सीएमओ ने इन दोनों को बुलवाया, तो पता चला कि दोनों गैरहाजिर हैं। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई और उपस्थिति रजिस्टर के साथ ही दोनों चिकित्सकों के ओपीडी रजिस्टर भी कब्जे में ले लिए। दवा वितरण कक्ष में उन्होंने दवाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी की। सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के साथ ही टीकाकरण की स्थिति, आपातकालीन कक्ष, पैथालॉजी का भी जायजा लिया।
सीएमओ ने कहा कि लापरवाह कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डाॅ. राजेंद्र कुमार सिंह, डाॅ. रविकांत शर्मा, डाॅ. अमित यादव, डाॅ. कपिल देव त्रिपाठी, अनिरुद्ध मिश्रा, शराफत खां आदि मौजूद रहे।