फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Two died of fever in Gauradanda 50 sick

Hardoi News: गौराडांडा में बुखार से दो की मौत, 50 बीमार

Sun, 27 Aug 2023 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Two died of fever in Gauradanda 50 sick
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


टड़ियावां।टड़ियावां थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरा डांडा गांव में बुखार की चपेट में आकर दो लोगों की मौत हो गई। गांव में लगभग 50 लोग तेज बुखार से पीड़ित हैं। खबर लिखे जाने तक स्वास्थ्य विभाग की कोई टीम गांव नहीं पहुंची।
इन दिनों अलग अलग वजहों से बड़ी संख्या में लोग बुखार से पीड़ित हैं। बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग की ओर से सतर्कता नहीं बरती जा रही है। गौरा डांडा निवासी शिवरतन (60) पिछले तीन दिनों से तेज बुखार से पीड़ित थे। घर पर रहकर ही इलाज करा रहे थे। शनिवार देर रात उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

गौराडांडा का ही फारूख (40) भी पिछले दो दिनों से तेज बुखार से परेशान था। रविवार सुबह लगभग नौ बजे फारूख ने भी दम तोड़ दिया। 12 घंटे के भी कम अंतराल पर एक ही गांव में बुखार पीड़ित दो लोगों की मौत हो जाने से सनसनी फैल गई। ग्राम प्रधान अनुराग के मुताबिक लगभग पचास लोग तेज बुखार की चपेट में हैं। इन लोगों को पहले तेज सर्दी लगती है और फिर बुखार आ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के ही अवधेश (40), मुनेश्वर (35), सुधीर (45), अर्पित (18), अमित (37), साहिल (15), सर्वेश (34), छन्नू (35) भी तेज बुखार की चपेट में हैं। पूरे मामले पर सीएमओ डा. रोहताश कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम सोमवार को ही गांव पहुंच जाएगी। सभी बुखार पीड़ितों का ब्लड सैंपल लेकर जांच कराई जाएगी। बुखार पीड़ितों को दवा भी वितरित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed