{"_id":"8c96a8169d7214a734d20c633a5b7542","slug":"two-died-in-accidents-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में वृद्धा और युवक की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में वृद्धा और युवक की हुई मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sat, 24 Jan 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांडी थाना क्षेत्र में मामूली विवाद में एक वृद्धा
विज्ञापन
की पीटने से मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को
पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया। उधर, कछौना क्षेत्र में साइकिल सवार को
बाइक ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार की मौत हो गई। घटना से घर में कोहराम
मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम बखरिया रामनिवास पुत्र रामचेला शुक्रवार की देर शाम शराब के नशे में गाली गलौज कर रहा था। जिसको गांव निवासी रामरानी (60) पत्नी रामचंद्र ने मना किया। इससे विवाद होने लगा। विवाद बढ़ने पर उन्होंने वृद्धा को उठाकर पटक दिया।
इससे उसकी चोट लगने से मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। घटना के विषय में मृतका के पौत्र राजीव ने बताया कि उसके पिता तीन भाई है। वह सभी लुधियाना में रहकर काम करते हैं। इससे वह अकेली रहती थी। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
उधर, कछौना थाना क्षेत्र में साइकिल सवार को बाइक ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार की मौत हो गई। क्षेत्र के ग्राम शिवपुरी निवासी मुन्ना (45) पुत्र मिहीलाल साइकिल से शुक्रवार की शाम हरदासपुर जा रहे थे। रास्ते में हरदोई-लखनऊ मार्ग पर हरदासपुर के पास बाइक सवार ने टक्कर मार दी।
इससे वह घायल हो गए। उन्हें स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां पर हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेजा गया। जहां पर हालत में सुधार होता न देख लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजन इलाज को लखनऊ ले जा रहे थे। रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना के संबंध में मृतक के भाई राजेश ने बताया कि उनके दो पुत्र और तीन पुत्रियां है।