{"_id":"5f776dcf8ebc3eefa7772b96","slug":"two-child-drown-in-hardoi-hardoi-news-knp586154654","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्रा में नहाने के दौरान डूबे दोनों बच्चों के शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्रा में नहाने के दौरान डूबे दोनों बच्चों के शव बरामद
विज्ञापन
फोटो-26-रंजन की फाइल फोटो।
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गर्रा नदी में नहाने के दौरान गुरुवार को डूबे दोनों बच्चों के शव शुक्रवार को गोताखोरों ने तलाश लिए।
पाली कस्बे के मोहल्ला पटियानींव निवासी रंजन (9) पुत्र महेंद्र कश्यप पड़ोसी गौरव (6) पुत्र कढ़िले उफ रामबरन के साथ गुरुवार दोपहर गर्रा नदी में नहाने गया था। देर शाम तक दोनों बच्चे घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। बच्चों के कपड़े गर्रा नदी के किनारे पड़े मिले थे।
पुलिस ने रात में ही गोताखोरों की मदद से बच्चों की तलाश कराई और जाल भी डलवाया, लेकिन सुराग नहीं मिला। शुक्रवार सुबह परिजनों और गोताखोरों ने उसकी तलाश शुरू की। गौरव का शव कुछ देर बाद मिल गया। दोपहर बाद ग्राम बैजूपुर के निकट गर्रा नदी में रंजन का शव भी तलाश लिया गया। दोनों मासूमों के शव देख परिजन बिलख पड़े। सीओ शाहाबाद शुभ सुचित ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। पाली थानाध्यक्ष विनोद कुमार गोस्वामी ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।