फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Two boys died by drowning in the pond

Hardoi News: तालाब में डूबकर दो बालकों की मौत

Wed, 02 Aug 2023 01:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Two boys died by drowning in the pond
हरदोई। बिलग्राम कोतवाली क्षेऋत्र अंतर्गत अकबरपुर पसनामऊ गांव में हाथ-पैर धोने के दौरान बालक तालाब में डूबने लगा। उसे बचाने के लिए दोस्त भी तालाब में चला गया। कुछ ही देर में दोनों बालक डूब गए। आसपास मौजूद लोगों ने मशक्कत कर दोनों को निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
विज्ञापन

अकबरपुर पसनामऊ निवासी इरवान (09) पुत्र साबिर और मोहम्मद आलम (12) पुत्र यूसुफ गांव से लगभग 500 मीटर दूर स्थित तालाब के किनारे घास काटने गए थे। तालाब को स्थानीय लोग चमारी तालाब कहते हैं। घास काटने के बाद इरवान तालाब में हाथ-पैर धोने लगा। इसी दौरान वह तालाब में गिर गया और डूबने लगा। उसे डूबता देख मोहम्मद आलम ने उसका हाथ पकड़कर बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन वह भी तालाब में चला गया। कुछ ही देर में दोनों डूब गए। आसपास मौजूद लोगों में से कुछ तालाब में दोनों को बचाने के लिए चले गए, जबकि कुछ लोगों ने इनके परिजनों को सूचना दी। परिजन भी मौके पर आ गए। दोनों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक इनकी मौत हो गई थी। घटना की जानकारी पर नायब तहसीलदार ज्योती वर्मा, प्रभारी निरीक्षक धर्मदास अनिरुद्ध मौके पर पहुंच गए। कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि तालाब तो पहले से था, लेकिन बीते दिनों यहां से मिट्टी खोदी गई। इसके कारण तालाब गहरा हो गया। प्रभारी निरीक्षक धर्मदास अनिरुद्ध ने बताया कि दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। मृतक दूर के रिश्ते में मामा भांजे लगते थे। आलम अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed