फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Two booked for attempting religious conversion, sent to jail

Hardoi News: धर्मांतरण के प्रयास में दो पर मुकदमा, जेल भेजे गए

Wed, 02 Oct 2024 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Two booked for attempting religious conversion, sent to jail
सांडी (हरदोई)। धर्मांतरण के प्रयास में पुलिस ने दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मंगलवार को जेल भेज दिया। पुलिस ने एहतियात के तौर पर क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सांडी देहात के मजरा तालेपुरवा में सोमवार को इसाई मिशनरी की ओर से 24 से अधिक महिलाओं के धर्मांतरण का प्रयास किया जा रहा था। इस मामले की बजरंग दल के प्रखंड सुरक्षा प्रमुख आदमपुर निवासी आदर्श श्रीवास्तव ने पुलिस को जानकारी और तहरीर दी थी। इसमें बताया था कि तालेपुरवा गांव निवासी धर्मेंद्र कुशवाहा के मकान पर गांव की 20-25 महिलाएं बैठीं हैं। इसाई मिशनरी हरदोई निवासी नारेंद्र महिलाओं को सनातन धर्म के विरोध में उकसा रहा है। इसाई धर्म का प्रचार कर धर्म परिवर्तन करा रहे हैं। पुलिस ने धर्मेंद्र और नारेंद्र को हिरासत में ले लिया था। धर्मांतरण के प्रयास की जानकारी पर सोमवार रात एसपी नीरज कुमार जादौन ने सीओ और पुलिस फोर्स के साथ भ्रमण किया। लोगों को कानून-व्यवस्था का एहसास कराया। थानाध्यक्ष छोटेलाल ने बताया दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा दिया गया है और क्षेत्र में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed