फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Two bizarre death of illness , 20 ill

विचित्र बीमारी से दो की मौत, 20 बीमार

Wed, 15 Apr 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Wed, 15 Apr 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
Two bizarre death of illness , 20 ill

क्षेत्र के ग्राम बोझवा मेें विचित्र बीमारी फैलने से

विज्ञापन
48 घंटे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग बीमारी की चपेट में आ गए हैं। इनमें छह को गंभीरावस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी होने पर सीएमओ सहित स्वास्थ्य विभाग टीम गांव पहुंची और लोगों का उपचार शुरू किया।

टीम ने दूषित भोजन खाने से बीमारी फैलने की आशंका जाहिर की है। हरियावां क्षेत्र के ग्राम बोझवा में मंगलवार दोपहर करीब एक बजे खेत पर काम कर रहे देशराज के पुत्र अरविंद (25) का शरीर अचानक ऐंठने लगा और मुंह से झाग निकलने लगा। वह भाग कर घर आया और परिजनों को जानकारी दी।

परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इससे पहले रविवार की  शाम करीब 4 बजे गांव निवासी रामेश्वर का पुत्र सुरेश (45) की हालत भी बिगड़ी थी। परिजन उसे लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था।

इधर, मंगलवार  दोपहर करीब दो बजे गांव निवासी कौशल की पत्नी अर्चना (22), हेमनाथ की पत्नी गुड्डी (40), सूबेदार के पुत्र हेमनाथ (42), महेंद्र के पुत्र अंकित (14), महेंद्र पाल की पुत्री अंजली (8), सत्यराम की पत्नी तारावती (35) की हालत भी बिगड़ने लगी।

उन्हें पेट में दर्द और उल्टी आने पर परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया। इसके अलावा श्रीपाल के पुत्र संजय (32), सूरज के पुत्र आकाश (14), शिवरतन की पत्नी शांति, लालू की पत्नी अर्चना, शंकर के पुत्र छविनाथ, पातीराम के पुत्र नन्हकू, मनीराम के पुत्र राजपाल, सर्वेश की पत्नी रामगुनी, सोनेलाल की पत्नी रामदेवी समेत अन्य का गांव में गांव में उपचार चल रहा है।

विचित्र बीमारी से ग्रामीण दहशत में है। परिजनों ने मृतक का गांव में अंतिम संस्कार कर दिया। इस बाबत प्रधानपति राधेलाल ने बताया कि गांव निवासी अरविंद और सुरेश की विचित्र बीमारी से मौत हुई है। जबकि तमाम लोग बीमार हैं। उधर, राधेलाल की सूचना पर सीएमओ डा. वीके गुप्ता, डा. संदीप श्रीवास्तव, डा. मुकेश विश्वकर्मा आदि की टीम गांव पहुंची और डोर टू डोर लोगों को दवा बांटी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed