फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Two bikes collide, one youth dies, another injured

Hardoi News: दो बाइकों की टक्कर, युवक की मौत, दूसरा घायल

Mon, 16 Feb 2026 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Two bikes collide, one youth dies, another injured
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के सेमरा-मोना मार्ग पर मोना मोड़ के पास सोमवार शाम दो बाइकों की टक्कर हो गई। दोनाें बाइक पर सवार युवक घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां एक को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दूसरे को लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

मोना निवासी पारुल (25) खेती करते थे। मौसेरे भाई अखिलेश कुशवाहा ने बताया कि रविवार शाम पारुल बाइक से सब्जी खरीदने के लिए सेमरा बाजार गए थे। वापस घर जाते समय सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम मदारा निवासी मनोज (22) की बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। घटना में दोनों युवक सिर के बल सड़क पर गिर गए। हेलमेट न लगाए होने के कारण गंभीर चोटें आईं। राहगीरों ने पारूल को पहचान लिया। दोनों को मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां 20 मिनट इलाज चलने के बाद शाम 6:50 बजे डाॅक्टर ने पारुल को मृत घोषित कर दिया। हालत गंभीर होने पर मनोज को लखनऊ रेफर कर दिया गया। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed