{"_id":"56fc1cfb4f1c1b3448f00f5a","slug":"two-bikes-collide-one-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइकों की भिड़ंत, एक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइकों की भिड़ंत, एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो,हरदोई
Updated Thu, 31 Mar 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद घटना स्थल पर पड़ी बाइक।
- फोटो : अमर उजाला
शाहाबाद-पाली मार्ग पर आगमपुर के पास मोटरसाइकिलों की आमने-सामने से टक्कर हो गई। इसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार लोगों के भी चोट आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक चालक हेलमेट लगाए होता तो उसकी जान बच सकती थी।
थाना पाली के गांव निजामपुर निवासी रमजान का बेटा इशहाक(50) बुधवार को बाइक से शाहाबाद जा रहा था। आगमपुर तिराहे पर सामने से आ रही बाइक से सीधी टक्कर हो गई। इस घटना में बाइक चालक इशहाक के सिर में गहरी चोट लगी। चोट लगने के कारण खून तेजी से बह रहा था। जब तक आसपास के लोग उसके पास पहुंचे तब तक उसने दम तोड़ दिया। वह बाइक चलाते समय हेलमेट नही पहने था।
वहीं, दूसरी बाइक पर सवार लोगों के भी चोट लगी है। इशहाक को मृत देख बाइक सवार सड़क से उठे और बाइक छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कर उसके परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन शव देखते ही रोने लगे। पुलिस ने शव कर पंच नामाभर पोस्टमार्टम को भेजा। कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना स्थल पर मिली बाइक कब्जे में ले ली है तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज होगी।