फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Two bikes collide, one dead

दो बाइकों की भिड़ंत, एक की मौत

Thu, 31 Mar 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो,हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो,हरदोई Updated Thu, 31 Mar 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
Two bikes collide, one dead
हादसे के बाद घटना स्थल पर पड़ी बाइक। - फोटो : अमर उजाला
शाहाबाद-पाली मार्ग पर आगमपुर के पास मोटरसाइकिलों की आमने-सामने से टक्कर हो गई। इसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार लोगों के भी चोट आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक चालक हेलमेट लगाए होता तो उसकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन


थाना पाली के गांव निजामपुर निवासी रमजान का बेटा इशहाक(50) बुधवार को बाइक से शाहाबाद जा रहा था। आगमपुर तिराहे पर सामने से आ रही बाइक से सीधी टक्कर हो गई। इस घटना में बाइक चालक इशहाक के सिर में गहरी चोट लगी। चोट लगने के कारण खून तेजी से बह रहा था। जब तक आसपास के लोग उसके पास पहुंचे तब तक उसने दम तोड़ दिया। वह बाइक चलाते समय हेलमेट नही पहने था।
विज्ञापन


वहीं, दूसरी बाइक पर सवार लोगों के भी चोट लगी है। इशहाक को मृत देख बाइक सवार सड़क से उठे और बाइक छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कर उसके परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन शव देखते ही रोने लगे। पुलिस ने शव कर पंच नामाभर पोस्टमार्टम को भेजा। कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना स्थल पर मिली बाइक  कब्जे में ले ली है तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed