{"_id":"66abc0d112f4fe2aaf01623a","slug":"two-bike-riders-who-were-running-away-after-firing-at-police-arrested-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-117816-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे दो बाइक सवार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे दो बाइक सवार गिरफ्तार
विज्ञापन
पिहानी। पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे बाइक सवारों में दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से तमंचा और कारतूस मिले हैं। फरार साथियों की तलाश में पंडरवा में एक के घर पहुंची पुलिस पर फायरिंग कर तीनों फरार होने में कामयाब रहे।
पुलिस का दावा है कि चपरतला रोड पर रामपुर तिराहे के पास से दो बाइक पर सवार पांच व्यक्ति पुलिस देख कर फायरिंग करते हुए वापस भागने लगे। इनमें हड़बड़ाहट में दो लोग रत्नेश उर्फ राजू पुत्र राम भरोसे निवासी गजुआखेड़ा तथा नसीम पुत्र स्व. मो. शेर निवासी पंडरवा किला को हिरासत में लेकर जामा तलाशी ली गई।
नसीम के कब्जे से 12 बोर का तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए। फरार साथियों के नाम हारून, इस्तिखार व एक अज्ञात बताया कि इनकी तलाश में गांव पहुंची पुलिस पर भी आरोपियों ने फायरिंग की और अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए। पुलिस इनकी तलाश कर रही है।