फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Two arrested for forcibly closing shops

शाहाबाद में जबरन दुकानें बंद करा रहे दो गिरफ्तार

Fri, 20 Dec 2019 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for forcibly closing shops
हरदोई के पिहानी के इस्लामगंज में लाउड स्पीकर के जरिए लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते सीओ ना? - फोटो : HARDOI
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर चल रहे बवाल के मद्देनजर शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन खासा अलर्ट रहा। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी मेें जगह-जगह पुलिस ने पैदल मार्च किया। सुबह शाहाबाद में जबरन दुकानें बंद करा रहे दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

शाहाबाद प्रतिनिधि के अनुसार सुबह नगर में घंटाघर रोड पर नगर के दो युवक नागरिकता संशोधन कानून पर विरोध प्रदर्शन के नाम पर जबरन दुकानें बंद कराने लगे। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

कोतवाल संत प्रसाद उपाध्याय ने पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम मोहल्ला मीरा बस्ती निवासी फरजान अंसारी व फैजान हुसैन बताया। दोनों आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दोपहर में डीएम पुलकित खरे व एसपी अमित कुमार की अगुवाई में एसडीएम अतुल प्रकाश श्रीवास्तव, सीओ उमाशंकर सिंह व कोतवाल संत प्रसाद उपाध्याय ने पुलिस बल के साथ नगर में पैदल मार्च किया। अराजकतत्वों पर नजर रखने के लिए ड्रोन की मदद ली गई। नमाज के दौरान मस्जिदों के आसपास सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए।
संडीला प्रतिनिधि के अनुसार अलर्ट जारी होने के बाद शुक्रवार को कोतवाल जगदीश यादव ने पुलिस बल के साथ बस अड्डे से इमलियाबाग तक पैदल मार्च किया। नगर में किला मार्केट के पास दुकानें बंद रहीं। एसडीएम मनोज कुमार श्रीवास्तव व सीओ अमित किशोर श्रीवास्तव ने भी नगर में भ्रमण किया।
माधौगंज प्रतिनिधि के अनुसार थानाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रताप सिंह व बीडीओ प्रमोद कुमार चंदरौल समेत पुलिस बल पूरे दिन नगर में भ्रमण पर रहा। पुलिस ने सदर बाजार, तिकोनिया पार्क, किदवई नगर, नजहाई चौराहा आदि स्थानों पर फ्लैग मार्च किया। वहीं क्षेत्र के गांव तपनौर, जेहदीपुर, अटवा अली मर्दानपुर, कुरसठ आदि में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहा।
कछौना प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाल राय सिंह की अगुवाई में नगर के मोहल्ला इस्लामनगर, स्टेशन रोड व नगर के अन्य मोहल्लों में पुलिस ने आमजन से शांति बनाए रखने की अपील की।
बेहटागोकुल प्रतिनिधि के अनुसार थाना प्रभारी राकेश आनंद व सदर नायाब तहसीलदार सुरभि राय की अगुवाई में पुलिस ने क्षेत्र के ग्राम खेरिया, झरसा आलम, सलेमपुर, हूंसेपुर व शकाहा आदि में सौहार्द्र बनाए रखने में सहयोग किया।
बावन प्रतिनिधि के अनुसार सीओ राकेश वशिष्ठ, एसडीएम सवायजपुर कपिल देव यादव व कोतवाल राजेश कुमार राय ने कस्बे व लोनार, जगदीशपुर समेत क्षेत्र के अन्य गांवों में पैदल गश्त की।
पाली प्रतिनिधि के अनुसार एसओ डीएम सिंह की अगुवाई में पुलिस ने शुक्रवार को नगर में बाजार होते हुए शेखसराय, इमामचौक मालिकाना, काजीसराय व विरहाना आदि मोहल्लों व क्षेत्र के कई गांवों में भ्रमण किया।
पिहानी प्रतिनिधि के अनुसार मस्जिदों के आस पास पुलिस बल तैनात रहा।
एसडीएम सदर सदर राकेश कुमार गुप्ता, सीओ हरियावां नागेश कुमार मिश्रा, एसएसआई वीरेंद्र तोमर व कस्बा चौकी प्रभारी अनिल सक्सेना हालात पर नजर बनाए रहे। नगर में कई प्रमुख स्थानों पर ड्रोन कैमरे की मदद से निगरानी की गई। इस्लामगंज, जामा मस्जिद चौराहा, बस स्टैंड और गोपामऊ चुंगी के निकट सीओ नागेश मिश्रा ने लाउड स्पीकर से लोगों से नागरिकता संशोधन कानून को लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियों पर ध्यान न देने की अपील की।
बघौली प्रतिनिधि के अनुसार थाना प्रभारी फूलचंद सरोज की अगुवाई में पुलिस बल ने कस्बा समेत तेरवा, गदनपुर, विक्टोरिया गंज, अंटा महरी, सारीपुर व गोंडा राव आदि गांवों में पैदल मार्च किया।

बेनीगंज प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाली प्रभारी दीपक सिंह रघुवंशी, सेक्टर मजिस्ट्रेट एएस श्रीवास्तव फोर्स के साथ नगर में चौराहों व गली मोहल्लों में जायजा लेते रहे। अधिकारियों ने अफवाहों से सचेत रहने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed