फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Twelve consumers on reports

बारह कटिया चोरों पर मुकदमा दर्ज

Tue, 17 Feb 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Tue, 17 Feb 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
Twelve consumers on reports
पावर कारपोरेशन की ओर से क्षेत्र में चलाए गए बिजली चेकिंग अभियान से कटिया
विज्ञापन
चोरों में हड़कंप मचा रहा। इस दौरान दर्जन भर कटिया चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, जबकि पांच को समन शुल्क जमा करवा कर छोड़ दिया दिया।

क्षेत्र अवर अभियंता के अनुसार, यह अभियान क्षेत्र में अभी जारी रहेगा। मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को उप खंड अधिकारी आदित्य कुमार वर्मा के नेतृत्व में जेई पिहानी हंसराज यादव, जेई सवायजपुर अजय प्रताप सिंह व जेई चठिया पीयूष कुमार ने क्षेत्र के अब्दुल्लानगर, वाजिदनगर व रैंगाई में कटिया चोरों के खिलाफ अभियान चलाया।

इस दौरान कटिया चोरी करते पकड़े गए रामनरेश पुत्र शिव स्वरूप, पिंकू पुत्र रामभूषण, छुटक्के पुत्र शांति स्वरूप व सुभाष पुत्र श्रीराम निवासीगण रैंगाई, गुड्डू, जहांगीर, श्याम पुत्र गजेंद्र अतीक, रियाज व रामकुमार निवासीगण अब्दुल्लानगर एवं दीपू वाजिदनगर के खिलाफ बिजली चोरी के आरोप में एफआईआर दर्ज करवाई गई है।

वहीं क्षेत्र के पांच कटिया चोरों को मौके पर समन शुल्क जमा कर देने पर छोड़ दिया गया। जेई हंसराज ने बताया कि पिहानी व आसपास के गांवों में चेकिंग अभियान अभी जारी रहेगा। जिन लोगों के कनेक्शन नहीं हैं, वह समय रहते अपने कनेक्शन करवा लें। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी करते पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed