{"_id":"677ebff6a44479054203fa1f","slug":"twelve-blocks-also-lagged-behind-in-the-daily-target-of-family-id-hardoi-news-c-213-1-hra1001-125110-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बारह ब्लाक फैमिली आईडी के दैनिक लक्ष्य में भी पिछड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बारह ब्लाक फैमिली आईडी के दैनिक लक्ष्य में भी पिछड़े
Wed, 08 Jan 2025 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Wed, 08 Jan 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
- डीएम ने वर्चुअल बैठक कर बीडीओ से जाहिर की नाराजगी
- सात ब्लाकों के काम से हरदोई प्रदेश में चौथे स्थान पर रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। फैमिली आईडी बनाने के दैनिक लक्ष्य में 12 विकास खंड पिछड़ गए हैं, जबकि सात विकास खंडों के काम से हरदोई प्रदेश में चौथे स्थान पर बना हुआ है। फैमिली आईडी की कम स्थिति पर बुधवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बीडीओ के साथ वर्चुअल बैठक की। कम स्थिति वाले ब्लाकों के बीडीओ से नाराजगी जाहिर की। कहा कि फैमिली आईडी बनाने के काम में तेजी लाई जाए, इसमें किसी भी कर्मचारी की बहानेबाजी न सुनी जाए।
भारत सरकार की और परिवारों को पहचान दिए जाने के लिए फैमिली आईडी बनवाई जा रही हैं। बिना राशन कार्डधारक परिवारों की फैमिली आईडी बनवाए जाने की जिम्मेदारी बीडीओ को सौंपी गई है। बीडीओ अपने अधीनस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों के माध्यम से फैमिली आईडी बनवाने का काम करा रहे हैं।
डीएम ने समीक्षा में पाया कि फैमिली आईडी बनाए जाने के लिए दिए गए दैनिक लक्ष्य में भी 12 ब्लाक पिछड़ गए है, जिसका असर जिले की प्रगति पर पड़ रहा है। दैनिक लक्ष्य 4,370 के सापेक्ष 3,651 फैमिली आईडी बनाई गई है।
विज्ञापन
उन्होंने वर्चुअल बैठक में विकास खंड मल्लावां, कछौना, बिलग्राम, सांडी, टड़ियावां, हरियावां, भरावन, टोडरपुर, माधौगंज, अहिरोरी और कोथावां के बीडीओ से कम स्थिति पर नाराजगी जाहिर की। कहा कि दैनिक लक्ष्य से अधिक की पूर्ति से ही मासिक लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। बताया कि विकास खंड भरखनी, पिहानी, बावन, संडीला, शाहाबाद, बेहंदर और हरपालपुर में फैमिली आईडी बनाए जाने के काम की स्थिति संतोषजनक रही है।