{"_id":"58ea80334f1c1bbe595b3c95","slug":"turtle-of-torture-and-50-bigha-crop-burnt-in-patseini","type":"story","status":"publish","title_hn":"कछौना के त्योरी और पतसेनी में 50 बीघे फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कछौना के त्योरी और पतसेनी में 50 बीघे फसल जली
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Mon, 10 Apr 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
कछौना के त्योरी गांव में आग को बुझाते ग्रामीण।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कछौना। थाना क्षेत्र के त्योरी गांव के खेतों के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन के तार आपस में छूने से निक ली चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक आठ किसानों की करीब 50 बीघे फसल जल गई।
विज्ञापन
कछौना थाना क्षेत्र के त्योरी गांव के खेतों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन निकली है। रविवार को करीब 12 बजे चेतराम के खेत के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन के तार आपस में छू गए। जिससे निकली चिंगारी चेतराम के गेहूं की फसल में गिर गई।
विज्ञापन
इससे आग भड़क उठी। आस-पास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने आग की लपटें उठती देख शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया और आग बुझाने क ा प्रयास शुरू किया। ग्रामीणों ने फ ायर बिग्रेड को सूचना दी। हवा चलने के कारण आग ने आस-पास के खेतों की फसल को भी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने पंपसेट चालू क रीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया। जबकि सूचना के करीब डेढ़ बजे दमकल की गाड़ियां पहुंची, लेकिन तब तक आग बुझ चुकी थी। आग से चेतराम की चार बीघा, पुत्ती सिंह की पांच बीघा, गंगाराम की तीन बीघा, नन्हें सिंह की छह बीघा, विपिन की दो बीघा, केशव राम की दो बीघा, मोहन लाल की दो बीघा, मोती लाल की दो बीघा फसल जल गई। खबर लिखे जाने तक गांव में आग से हुए नुकसान की पड़ताल करने कोई राजस्वकर्मी नहीं पहुंचा था।
अब कैसे पीले होंगे बिटिया के हाथ
कछौना। थाना क्षेत्र के त्योरी गांव में हाईटेंशन लाइन के तार से निकली चिंगारी से कई किसानों की करीब 50 बीघे गेहूं की फसल जल गई। जिसमें गांव निवासी नन्हें की छह बीघा फसल भी जली है। नन्हें की बेटी रोशनी की शादी तय है। वह तैयारियों में जुटा था। उसकी बारात 29 अप्रैल को आनी है। नन्हें का कहना है कि अभी काफी खरीदारी करनी है। वह फसल कटाने की तैयारी कर रहा था। जबकि आग की चपेट में आकर उसकी सारी फसल जल गई। नन्हें का कहना है कि अब बिटिया की हाथ कैसे पीले करेगा। सोच-सोच कर परेशान है।