फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   tulsi Saligram marriage Leela

तुलसी सालिगराम विवाह की लीला ने मनमोहा

Mon, 01 Feb 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Mon, 01 Feb 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
tulsi Saligram marriage Leela
नुमाइश मैदान में आयोजित श्रीराम लीला मंचन कार्यक्रम में रविवार को श्री तुलसी सालिगराम के विवाह प्रसंग का मंचन हुआ। कलाकारों का मंचन देखकर दर्शक भाव विह्वल हो गए।
विज्ञापन


श्री गोविंद गोपाल लीला संस्थान के निर्देशक विष्णु कुमार दत्तात्रेय के संयोजन में हो रहे श्री रामलीला मंचन में देवराज इंद्र ने शंकर भगवान के पास जाकर अभिमान से भर राज्य मांगा तो शंकर भगवान क्रोधित हो गए और उन्होंने कहा कि जाओं मेरी शक्ति तुम्हें राज्य देने आएगी। इसके बाद उन्होंने समुद्र से जालंधर नाम का राक्षस उत्पन्न कर उसे प्रलयकारी त्रिशूल देकर कहा कि जाओं इंद्र को दंड देकर आओ इंद्र ने सीमाओं को पर अभिमान से चूर होकर मर्यादा लांघी है। तब जालंधर इंद्र को दंड देने निकल पड़ता है।
विज्ञापन


रास्ते में नारद मुनि उसे रोक कर कहते है कि इंद्र के पास ऐरावत हाथी, ब्रज, कामधेनु गाय, कल्प वृक्ष व 33 कोटि देवता है ऐसे में तुम ब्रम्हा विष्णु से शक्ति ले आओ और जालंधर पूरी बात ब्रम्हा जी व विष्णु भगवान को बताता है। वे उसे देव शक्ति एवं सुदर्शन चक्र देते है। जब इंद्र से युद्ध शुरू होता है तो इंद्र को अपनी गलती का अहसास होता है और वे भाग कर शंकर जी की चरण वंदना कर शरणागत होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद भी जब जालंधर इंद्र का पीछा नही छोड़ता है तो तीनों देव इंद्र को लेकर चले जाते है और उसके बाद जालधंर का विवाह वृंदा से होता है भगवान विष्णु वृंदा का सतित्व नष्ट कर देते हैं तो वो श्राप देती है कि तुम पत्थर हो जाओ और लक्ष्मी वृंदा को लकड़ी का हो जाने का श्राप दे देती है। जिसके बाद पत्थर के रूप में विष्णु जी सालिगराम और लकड़ी में तुलसी के रूप में होती है और श्री तुलसी सालिगराम का विवाह होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed