{"_id":"21316f2bbbcccf7883c648fc970c8af7","slug":"try-hundred-percent-enrollment-teacher-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शत प्रतिशत नामांकन की कोशिश करें टीचर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शत प्रतिशत नामांकन की कोशिश करें टीचर
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Fri, 17 Apr 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
स्कूलों में बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन कराने को
विज्ञापन
गुरुवार को विकास खंड बावन के ब्लाक संसाधन केंद्र पर आरटीई मेला आयोजित
हुआ, जिसमें टीचरों को बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन कराने को प्रेरित किया
गया। मेले में स्टाल भी लगाए गए।
बावन के ब्लाक संसाधन केंद्र पर आयोजित आरटीई मेला में वरिष्ठ ब्लाक समन्वयक भानु प्रताप सिंह ने कहा कि टीचर का कार्य तब तक समाप्त नहीं होगा, तब तक समाज के हर बालक-बालिका का नामांकन स्कूल में नहीं हो जाएगा। टीचरों को बच्चों के शत प्रतिशत नामांकन को हर समय प्रयासरत रहना चाहिए।
उन्हाेंने शिक्षा के अधिकार, नामांकन, अभिभावकों से संपर्क, भयमुक्त शिक्षा के संबंध में टीचरों को विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि शिक्षा पाने का अधिकार सभी बच्चे को है, ऐसे में टीचर गांव-गांव जाकर बच्चों को लाएं। मेले में राजवीर सिंह चौहान, तौलेराम, राम कुंडली, सुशील मिश्रा व श्याम जी गुप्ता ने संबोधित किया।
मेले में छात्र-छात्राओं के लिए स्टाल लगाए गए। जिनको लोगों ने सराहा। कार्यक्रम का संचालन शिवनारायण शुक्ला व समापन राजवीर सिंह चौहान ने किया। कार्यक्रम में प्रधान, विद्यालय प्रबंध समिति अभिभावक, एबीआरसी राकेश कुमार, राजीव वर्मा, अमित शुक्ला, वीरेश सिंह, जीतेंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह व सभी एनपीआरसी मौजूद थे।