{"_id":"61ec3d14567d3720cb738bb8","slug":"truck-driver-deadbody-found-hardoi-news-knp67675087","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क के किनारे मिला ट्रक चालक का शव,हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क के किनारे मिला ट्रक चालक का शव,हत्या की आशंका
विज्ञापन
मृतक अजीज की फाइल फोटो।
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बघौली। थाना क्षेत्र अंतर्गत माधौगंज मार्ग पर पत्तापुरवा मोड़ के पास शनिवार सुबह सड़क किनारे ट्रक चालक का शव पड़ा मिला। मृतक के भाई ने अज्ञात लोगों पर हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। पुलिस हादसे में मौत की बात कह रही है।
बघौली थाना क्षेत्र के घुरमई गांव निवासी अजीज (38) हरदोई निवासी हाफिज का ट्रक चलाता था। परिजनों के मुताबिक वह रोजाना शाम को घर आ जाता था। शुक्रवार देर शाम तक वह घर नहीं पहुंचा। रात करीब नौ बजे पत्नी ने उसे फोन किया तो उसने बघौली चौराहे पर होने की बात कही। बात करने के दौरान ही उसका फोन बंद हो गया।
काफी देर परिजन इंतजार करते रहे। शनिवार सुबह पत्तापुरवा मोड़ के पास उसका शव पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुुंची। उसके पास मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। मृतक के भाई रईस ने अज्ञात लोगों पर भाई की गला रेतकर हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। सीओ विकास जायसवाल ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस के सूत्रों के मुताबिक अजीज के कंधों व गले पर चोट का निशान था। एएसपी पूर्वी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि हादसा प्रतीत होता है।
विज्ञापन
मासूम हो गए बेसहारा
अजीज के परिवार में पत्नी शबनम, बेटी अमरीन, समरीन, आरजू, जेनम व बेटा साहिल है। उसकी मौत से परिवार बेसहारा हो गया। पति की मौत से शबनम बदहवास है।