{"_id":"5cb8b397bdec22142f01c47d","slug":"truck-collides-with-marriar-in-borre-rss-worker-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने बोलेरो में मारी टक्कर, आरएसएस कार्यकर्ता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने बोलेरो में मारी टक्कर, आरएसएस कार्यकर्ता की मौत
Thu, 18 Apr 2019 10:57 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
hardoi
hardoi
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 18 Apr 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
हरदोई में हुए हादसे में मृतक आरएसएस कार्यकर्ता अनिल मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई-लखनऊ हाईवे पर टोचिंग कर लाई जा रही बोलेरो में सामने से ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बोलेरो चला रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ता की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया लेकिन चालक भाग निकला।
संडीला कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सुंबाबाग निवासी अनिल मिश्रा (34) पुत्र महेश प्रसाद मिश्रा संडीला में आरएसएस की केशव बस्ती की टोली के प्रमुख थे। बुधवार को एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने वह हरदोई गए थे। वहां से लौटते समय देर रात कछौना के पास उनकी बोलेरो खराब हो गई।
अनिल ने अपने भतीजे अनूप को फोन कर दूसरा वाहन भेजकर बोलेरो को टोचिंग के जरिए ले जाने को कहा। इस पर अनूप ने दूसरी बोलेरो भेज दी। दूसरी बोलेरो का चालक अनिल की बोलेरो को टोचिंग कर संडीला ला रहा था। खराब बोलेरो की स्टेयरिंग अनिल मिश्रा ही संभाले थे। लखनऊ-हरदोई हाईवे पर संडीला कोतवाली क्षेत्र के रैंसों गांव के पास लखनऊ की ओर से आ रहे ट्रक ने खराब बोलेरो में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में अनिल की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि ट्रक देखकर आगे चल रही बोलेरो तो साइड में हो गई, लेकिन टोचिंग कर लाई जा रही बोलेरो किनारे नहीं हो सकी और इसके चलते हादसा हो गया। अनिल के परिवार में उनकी पत्नी प्रीती हैं। उनके कोई बच्चा नहीं है। प्रभारी निरीक्षक जगदीश यादव ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। दुर्घटना करने वाले ट्रक को पकड़ लिया गया है, लेकिन चालक भाग निकला।