{"_id":"5e57ee8e8ebc3ef3875cca16","slug":"truck-collides-with-escort-s-gypsy-four-injured-hardoi-news-knp5473188199","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कॉट की जिप्सी में ट्रक ने मारी टक्कर, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कॉट की जिप्सी में ट्रक ने मारी टक्कर, चार घायल
विज्ञापन
फोटो- 21- दुर्घटनाग्रस्त जिप्सी। श्संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई-लखनऊ मार्ग पर बस अड्डा चौराहे के निकट आईटी और इलेक्ट्रानिक्स विभाग के राज्य मंत्री के एस्कॉर्ट की जिप्सी में मौरंग लदे ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना में जिप्सी चालक सहित चार पुलिसकर्मी घायल हो गए।
चारों को उपचार के लिए संडीला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को लखनऊ रेफर कर दिया गया।
प्रदेश सरकार के आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल बुधवार को बरेली के विधायक किशनलाल राजपूत की बेटी के विवाह में शामिल होने बरेली गए थे। गुरुवार तड़के साढ़े चार बजे राज्यमंत्री लखनऊ लौट रहे थे।
हरदोई-लखनऊ मार्ग पर संडीला बस अड्डा चौराहा पार करते समय बांगरमऊ रोड से आ रहे मौरंग भरे ट्रक ने एस्कॉर्ट में चल रही जिप्सी को टक्कर मार दी। पुलिस जिप्सी के चालक रमेश त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल राकेश दुबे, रमेश कुमार व कांस्टेबल सतेंद्र सिंह घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे की जानकारी पर घटनास्थल से आगे निकल गए राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल वापस लौटे। चारों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संडीला में भर्ती कराया गया।
चारों का प्राथमिक उपचार करने के बाद लखनऊ रेफर कर दिया गया। सूत्रों के मुताबिक जिप्सी चालक रमेश त्रिपाठी की हालत गंभीर है। संडीला कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि चालक को पकड़ लिया गया है। ट्रक जब्त कर लिया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।