फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Truck collided with brother and sister riding a bike, sister died

Hardoi News: लखीमपुर खीरी के लिए ट्रक ने बाइक सवाई भाई-बहन को मारी टक्कर, बहन की मौत

Sun, 05 Mar 2023 10:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sun, 05 Mar 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
Truck collided with brother and sister riding a bike, sister died
ट्रक ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर, बहन की मौत
विज्ञापन

- बाइक चला रहा भाई गंभीर रूप से घायल
- पिहानी से दवा लेकर हन्न पसिगवां लौट रहे थे
संवाद न्यूज एजेंसी
पिहानी (हरदोई)। दवा लेकर अपने घर गांव हन्न पसिगवां जा रहे भाई-बहन की बाइक में लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिहानी मोड़ के पास एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा रहे भाई की हालत गंभीर है।

हन्न पसिगवां निवासी अवधेश की पत्नी पिंकी (25) कई दिनों से बीमार थी। रविवार को उसका भाई जिला लखीमपुर खीरी थाना पसिगवां खुर्रम नगर निवासी रामू उसके घर आया था। पिंकी दोपहर में भाई रामू के साथ बाइक से दवा लेने पिहानी गई थी। दवा लेकर वापस आते समय पिहानी मोड़ पर सीतापुर की ओर से आ रहे गन्ना लदे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पिंकी की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि भाई रामू घायल हो गया। उसे इलाज के लिए शाहजहांपुर भेजा गया है। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़ कर भाग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रक कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाल वेणी माधव त्रिपाठी ने बताया कि मृतका के जेठ की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed