{"_id":"63dc1636e8b7d85b88518884","slug":"truck-collided-with-bike-death-of-uncle-and-niece-hardoi-news-knp7417181163-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, चाचा व भतीजी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, चाचा व भतीजी की मौत
Fri, 03 Feb 2023 08:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Feb 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
हरदोई जिले में शादी समारोह में शामिल होकर घर जा रहे बाइक सवार चाचा और भतीजी को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार चाचा-भतीजी की मौत हो गई। माधौगंज थाना क्षेत्र के इस्लामपुर जगाई तपनौर गांव निवासी सुभाष (56) गुरुवार को बावन से अपनी भांजी की बरात में शामिल होकर गुरुवार की देर शाम भतीजी साक्षी के साथ गांव जा रहे थे।
विज्ञापन
रास्ते में बिलग्राम थाना क्षेत्र के निकट कन्नौज तिराहे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे सुभाष और साक्षी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया, हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। यहां डॉक्टरों ने सुभाष और साक्षी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सुभाष के दामाद अभय ने बताया कि सुभाष खेती किसानी करते थे। साक्षी सुभाष की रिश्ते में भतीजी है। सुभाष के एक बेटी है, उसकी शादी हो चुकी है। हादसे के बाद घर में कोहराम मच गया। बिलग्राम कोतवाल फूल सिंह का कहना है कि टक्कर मार कर भाग रहे ट्रक और उसके चालक को पकड़कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन