फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Troubled by dispute with wife, young man commits suicide by consuming poison

Hardoi News: पत्नी से विवाद में परेशान युवक ने जहर खाकर दी जान

Thu, 13 Jun 2024 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
Troubled by dispute with wife, young man commits suicide by consuming poison
हरदोई। पत्नी से चल रहे विवाद में परेशान टड़ियावां थाना क्षेत्र के कोटरा निवासी युवक ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

टड़ियावां थाना क्षेत्र के कोटरा निवासी गोपाल सिंह (35) खेती और मजदूरी करते थे। उसकी ससुराल पिहानी कोतवाली क्षेत्र के जरेली गांव में है। परिजनाें के मुताबिक पत्नी आरती से उसका विवाद चल रहा है। लगभग छह माह पहले पत्नी ने गोपाल के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। आरती अपने मायके में ही रह रही है। बुधवार को गोपाल की आरती से मोबाइल पर बातचीत के दौरान विवाद हो गया।
विज्ञापन

इसके बाद गोपाल हरिहरपुर बाजार गया और उसने वहां से कीटनाशक खरीदकर खा लिया। इसके बाद घर पहुंचने पर उसकी हालत बिगड़ गई तो परिजनों को पता चला। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां गंभीर हालत में उसका उपचार शुरू किया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक दो भाइयों में छोटा था। शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि अस्पताल प्रशासन की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। टड़ियावां के प्रभारी निरीक्षक एके सिंह ने बताया कि पत्नी से विवाद के चलते जहर खाकर युवक ने जान दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed