{"_id":"6887b447e81846bf420614be","slug":"tripping-throughout-the-day-at-city-sandi-road-and-belatali-sub-centre-50-thousand-population-affected-hardoi-news-c-213-1-hra1004-135025-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: सिटी, सांडी रोड व बेलाताली उपकेंद्र पर दिनभर ट्रिपिंग, 50 हजार आबादी प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: सिटी, सांडी रोड व बेलाताली उपकेंद्र पर दिनभर ट्रिपिंग, 50 हजार आबादी प्रभावित
Mon, 28 Jul 2025 11:02 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Mon, 28 Jul 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
हरदोई। विद्युत व्यवस्था से बदहाल उपभोक्ताओं का आक्राेश फूटने के बाद जनप्रतिनिधियों ने निगम के अधिकारियों को आड़े हाथों लिया। इसके बाद भले ही शहर के उपकेंद्रों की आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ। सांडी रोड उपकेंद्र सहित सिटी और बेलाताली उपकेंद्र की बिजली व्यवस्था जस की तस है। लोकल फाल्ट और ट्रिपिंग की वजह से दिन और रात लगातार आंख-मिचौली जारी है।
मन्नापुरवा स्थित 132 केवी हरदोई उपकेंद्र से शहर के उपकेंद्रों को आपूर्ति दी जाती है। सांडी रोड और गुरगुज्जा उपकेंद्र को एक ही 33 केवीए लाइन से बिजली मिलती है। दोनों उपकेंद्र पर करीब 19 हजार उपभोक्ताओं सहित करीब 50 हजार की आबादी है। इन दोनों उपकेंद्रों पर लोड अधिक है। इससे लाइनों पर बार बार फाल्ट हो रहा है।
रविवार की रात को एक बजे अलग अलग कारणों की वजह से शटडाउन लिया गया और सोमवार को भी ट्रांसफार्मर बदलने, फ्यूज बदलने और लोड बांटने को लेकर डेढ़ से दो घंटे की बिजली बंद रही। ऐसा ही हाल सिटी उपकेंद्र और बेलाताली उपकेंद्र का है। रविवार पूरी रात बिजली की आंख मिचौली जारी रही और लोग सो भी नहीं पाए। अवर अभियंता विजय कुमार ने बताया कि अलग-अलग कारणों से फाॅल्ट होने के कारण आपूर्ति बंद रही।
विज्ञापन
गुरगुज्जा व बरम बाबा फीडर की बंद रहेगी बिजली
हरदोई। बढ़ती लोकल फाॅल्टों को कम करने के लिए गुरगुज्जा उपकेंद्र पर फीडर बनाए जा रहे हैं। ऐसे में तीन दिनों तक उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। अधिशासी अभियंता सूर्य कुमार ने बताया कि 29 से 31 जुलाई तक गुरगुज्जा और बरम बाबा फीडर की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। बताया कि 29 जुलाई को सुबह सात से 10 बजे तक और 30 व 31 जुलाई को सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली नहीं आएगी। इस दौरान फीडर बनाने का कार्य कराया जाएगा।