फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Tricolor vehicle rally fills enthusiasm in Independence Day

Hardoi News: आजादी के महोत्सव में तिरंगा वाहन रैली ने भरा जोश

Thu, 15 Aug 2024 02:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Tricolor vehicle rally fills enthusiasm in Independence Day
हरदोई। बुधवार को आजादी का महोत्सव में जीआईसी परिसर से तिरंगा वाहन रैली निकाली गई। रैली ने लोगों में आजादी के महोत्सव का जोश भरने का काम किया।
विज्ञापन

हर घर तिरंगा कार्यक्रम में डीएम एमपी सिंह, एसपी नीरज कुमार जादौन के नेतृत्व में तिरंगा कार व बाइक रैली निकाली गई। रैली शहर के मुख्य मार्गों से होते डॉ. आंबेडकर पार्क के पास समाप्त हुई। सीडीओ सौम्या गुरूरानी, एडीएम प्रियंका सिंह, नगर मजिस्ट्रेट सुनील त्रिवेदी, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट तान्या सिंह, डीडी एजी डॉ. नंद किशोर, श्रम रोजगार उपायुक्त रवि प्रकाश सिंह, डीएसटीओ डॉ. रामप्रकाश, डीडीओ कमलेश कुमार, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल ओपी मिश्रा सहित अधिकारी शामिल रहे। शाम को रसखान प्रेक्षागृह में विभाजन की विभीषिका प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का अधिकारियों, लोगों ने अवलोकन किया। संडीला में कोतवाल राकेश कुमार, बेहंदर में थानाध्यक्ष राम लखन, शाहाबाद में एसडीएम पूनम भास्कर, तहसीलदार अजय कुमार, बीडीओ काजल, भरावन में प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह, मल्लावां में कोतवाल अनिल सैनी, बिलग्राम में एसडीएम राकेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार शर्मा, कोतवाल अनिल यादव, तहसीलदार अमित यादव, ईओ शशि प्रभा चौधरी आदि शामिल रहे। बच्चों ने स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा झंडों की खरीदारी की। कलक्ट्रेट, विकास भवन, सहित चौराहों को सजाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed