फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Tribute paid by paying flowers on Shila Falakam

Hardoi News: शिला फलकम पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

Thu, 28 Sep 2023 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Tribute paid by paying flowers on Shila Falakam
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। आजादी के अमृत महोत्सव में देश के सभी लोगों को बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करना है। अहिरोरी के खाड़ाखेड़ा गांव में शिला फलकम पर डीएम ने पुष्प अर्पित कर देश के स्वतंत्रा सेनानियों और बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने गुरुवार को मेरी माटी-मेरा देश अभियान के तहत खाड़ाखेड़ा गांव में अमृत कलश यात्रा में भाग लिया। महिलाओं ने घर-घर से कलश में मिट्टी व चावल जुटाए। कलश यात्रा प्राथमिक विद्यालय से शुरू होकर पंचायत भवन पहुंची। उन्होंने लोगों को एक मुट्ठी मिट्टी व एक चुटकी चावल देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से बनाए जा रहे आयुष्मान कार्ड की जानकारी ली।
विज्ञापन

उन्होंने प्रधान को निर्देश दिए शत प्रतिशत लोगों के आयुष्मान कार्ड बनवाना सुनिश्चित करें। अमृत सरोवर का जायजा लिया। अच्छा निर्माण व पौधरोपण पर ब्लाॅक प्रमुख, प्रधान की प्रशंसा की। कहा कि सरोवर की सफाई करा दें ताकि, लोग स्नान आदि भी कर सकें। प्रमुख धर्मवीर सिंह पन्ने, प्रधान, पीडी गजेंद्र तिवारी, डीडीओ अरविंद कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed