फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Traveling to Lucknow becomes costlier from today; toll collection to begin at Sandila's Sahijana toll plaza.

Hardoi News: आज से लखनऊ जाना महंगा, संडीला के सहिजना टोल पर शुरू होगी वसूली

Wed, 02 Sep 2026 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Traveling to Lucknow becomes costlier from today; toll collection to begin at Sandila's Sahijana toll plaza.
संडीला। राष्ट्रीय राजमार्ग-731 (लखनऊ-पलिया) पर लखनऊ से हरदोई तक सड़क निर्माण कार्य पूरा होने के बाद संडीला के लखनऊ बॉर्डर के पास स्थित सहिजना टोल प्लाजा पर बृहस्पतिवार से नियमित टोल वसूली शुरू हो जाएगी। अब तक संडीला क्षेत्र से हरदोई जाने वाले वाहन चालकों को टोल देना पड़ रहा था लेकिन आज से लखनऊ जाने पर भी वाहन चालकों की जेब ढीली होगी।
विज्ञापन


टोल प्लाजा पर कार, जीप और हल्के वाहनों के लिए एक तरफ का टोल 55 रुपये निर्धारित किया गया है। 24 घंटे के भीतर वापसी करने पर दोनों तरफ का शुल्क 80 रुपये देना होगा। वहीं बस और ट्रक के लिए एक तरफ के 180 रुपये तथा 24 घंटे के भीतर वापसी पर 270 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। एंबुलेंस को टोल से छूट रहेगी।
विज्ञापन



20 किलोमीटर दायरे के लोगों को मिलेगा 360 रुपये का मासिक पास

टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले स्थानीय लोगों के लिए मासिक पास की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके लिए उन्हें 360 रुपये प्रतिमाह देना होगा। पास बनवाने के लिए वाहन की आरसी और आधार कार्ड टोल प्लाजा पर लाना होगा। स्थानीय लोगों के मासिक पास पांच सितंबर से बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




फिलहाल टोल प्लाजा पर ट्रायल किया जा रहा है। बृहस्पतिवार से नियमित रूप से टोल वसूली शुरू कर दी जाएगी। स्थानीय लोगों के मासिक पास पांच सितंबर से बनाए जाएंगे। -कृष्णा त्यागी, प्रोजेक्ट मैनेजर, टोल प्लाजा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed