{"_id":"e83ae8488d6e4d4844cb4ec2a66e389f","slug":"trauma-center-will-lease-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रामा सेंटर से मिलेगा मरीजों को जीवनदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रामा सेंटर से मिलेगा मरीजों को जीवनदान
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Mon, 29 Dec 2014 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के स्वास्थ्य विभाग को अपग्रेड करने के साथ ही
विज्ञापन
आधुुनिक मशीनें लगाकर मरीजोें को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने का प्रयास
करने के बाद अब जिले को ट्रामा सेंटर का तोहफा नए साल में मिल जाएगा। इसके
शुरू होने से आपात स्थिति में मरीजों को तत्काल उपचार मिल सकेगा, जिससे
कइयों की जान बचेगी, वहीं महिलाओं को 100 बेड का एक अलग अस्पताल की सौगात
मिलेगी।
ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित पीएचसी को अपग्रेड करने और नई सीएचसी व पीएचसी खुलने की शुरुआत भी नए साल में होगी। यह कहना गलत न होगा कि नया साल स्वास्थ्य विभाग के लिए और खास होगा। संभावना है कि नए साल मेें कार्डियोलाजिस्ट की भी यहां तैनाती हो जाएगी। उधर, गंभीर मरीजों के लिए नए साल में ट्रामा सेंटर सुविधाएं देने लगेगा।
शहर के लखनऊ रोड़ पर डेढ़ हजार वर्ग मीटर भूमि पर ट्रामा सेंटर का निर्माण कार्य चल रहा है, जो नए साल में पूरा हो जाएगा। ट्रामा सेंटर में छह बेड का वार्ड और आपरेशन थिएटर का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा ट्रामा सेंटर आधुनिक मशीनों से लैस होगा। इससे मरीजों को लखनऊ तक की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी और सस्ती दर पर बेहतर इलाज मिल सकेगा।
उधर, मरीजोें को बेहतर उपचार मिल सके, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रयासरत है। आबादी के सापेक्ष जिला अस्पताल में बेड की संख्या कम होने पर एक 100 बेड का नया अस्पताल स्वीकृत हुआ था। जिसका निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया। इस अस्पताल का शुभारंभ नए साल में होगा। इसके शुरू होने से मरीजोें को उपचार के लिए इधर-उधर नहीं जाना पड़ेगा, बल्कि सरकारी अस्पताल में सस्ती दर पर उपचार मिल सकेगा।
उधर, अर्से से जिला अस्पताल परिसर में चल रहे सीएमओ कार्यालय को अब अपना भवन मिल जाएगा। ट्रामा सेंटर परिसर में सीएमओ कार्यालय के लिए अलग इमारत तैयार की गई है। यहां कार्यालय के कर्मियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की तैयारियां की जा रही है। नए साल में सीएमओ कार्यालय इसी इमारत में शिफ्ट होगा।
जिला अस्पताल में सेवाओं को विस्तार किया जाएगा। जिला अस्पताल परिसर में संचालित सीएमओ कार्यालय को अस्पताल परिसर के बाहर स्थानांतरित किया जाएगा। उसकी इमारत को गिराकर मरीजों के वार्ड का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा जिला अस्पताल में सीआरएम सेवा शुरू होगी। इसके लिए हड्डी का गंभीर आपरेशन भी किया जा सकेगा।