{"_id":"6a8891aeac117865990ce5f3","slug":"transformer-not-replaced-even-after-72-hours-residents-facing-inconvenience-hardoi-news-c-213-1-hra1021-155227-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: 72 घंटे बीतने के बाद भी नहीं बदला ट्रांसफार्मर, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: 72 घंटे बीतने के बाद भी नहीं बदला ट्रांसफार्मर, लोग परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरावन। 25 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंकने के 72 घंटे बाद भी बदला नहीं जा सका। इससे ब्लॉक कार्यालय के कामकाज के साथ ही आसपास के घरों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
उपभोक्ता लवलेश तिवारी ने बताया कि बुधवार दोपहर अचानक ट्रांसफार्मर फुंक गया था। ट्रांसफार्मर फुंकने के 72 घंटे बाद भी ब्लॉक कार्यालय समेत आसपास के इलाकों की बिजली गुल है। उन्होंने बताया कि 25 केवीए का ट्रांसफार्मर कई बार फुंक चुका है। बार-बार विद्युत उपकरणों पर अधिक भार पड़ने के कारण समस्या उत्पन्न हो रही है। सरकार 24 घंटे में फुंके ट्रांसफार्मर बदलने की बात कह रही है लेकिन यहां 72 घंटे बीतने के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया।
बीडीओ अरविंद कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद कार्यालय का बिजली से जुड़ा काम प्रभावित है। कर्मचारियों के साथ आसपास के लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। एसडीओ राजीव कुमार ने बताया कि ब्लॉक की विद्युत लाइन सिंगल फेस पर चल रही है। ट्रांसफार्मर जल्द ही बदल दिया जाएगा।