{"_id":"62376777f7da9b2ef73e8d72","slug":"trains-full-buses-crowded-fight-for-seats-hardoi-news-knp6865442122","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनें फुल, बसों में भीड़, सीट के लिए मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनें फुल, बसों में भीड़, सीट के लिए मारामारी
विज्ञापन
हरदोई। होली पर घर आए लोग अब अपने कार्यस्थलों के लिए वापसी करने लगे हैं। जिसके चलते ट्रेनों से लेकर बसों में भारी भीड़ है।
आलम यह है कि लोगों को तमाम ट्रेनों में रिजर्वेशन नहीं मिल पा रहा है। तत्काल टिकट के तहत भी सीट की उम्मीदें नहीं है, जिससे जनरल टिकट के सहारे या फिर सड़क रूट से गंतव्य की ओर निकल रहे हैं।
बसों में तो भीड़ इतनी है कि सीट के लिए अफरातफरी मच जाती है। होली का पर्व होते ही लोग अपने कार्य स्थल के लिए वापसी कर रहे हैं, जिससे ट्रेनों में आरक्षण के लिए किल्लत शुरू हो गई है।
लंबे रूट की किसी भी ट्रेन में लोगों को रिजर्वेशन मिलना मुश्किल हो गया है। वहीं आरक्षण काउंटर पर भी लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही, जिससे एक तो आरक्षण कराने आए लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है, वहीं जब खिड़की पर पहुंचते हैं तो सीट न मिलने से मायूस होकर लौट जाते हैं।
विज्ञापन
तत्काल टिकट में सीट भी कंफर्म नहीं हो पा रही है । जिले में हर वर्ष होली के अवसर पर बड़ी संख्या में लोग अपने घर आते हैं। यह वे लोग हैं जो जिले के बाहर प्राइवेट संस्थानों में नौकरी कर रहे हैं।
इनमें सबसे ज्यादा संख्या में श्रमिक होते है, जो दिल्ली, मुंबई, गुजरात, नोएडा आदि स्थानों पर रोजगार करते हैं। यह लोग होली का त्योहार मनाकर वापसी कर रहे हैं।
उधर दिल्ली रूट की बसों सहित लखनऊ, कानपुर आदि के रूटों के लिए बसों में काफी भीड़ है। बड़ी संख्या में यात्री रोडवेेज बस स्टेशनों पर बसों में सवार होने के लिए आ रहे हैं। सीट को लेकर बसों में चढ़ने के दौरान अफरातफरी हो रही है।