फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Train stoppage at Balamau will be stopped till February 19

Hardoi News: बालामऊ में 19 फरवरी तक ट्रेनों का ठहराव बंद

Thu, 26 Dec 2024 03:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Thu, 26 Dec 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
Train stoppage at Balamau will be stopped till February 19
- बघौली में रुकेंगी अप रूट की ट्रेनें, 8 जनवरी से डाउन रूट भी बंद
विज्ञापन

- स्टेशन पर रेल लाइन बिछाने के चलते बंद रहेगा ट्रेनों का आवागमन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। बालामऊ रेलवे स्टेशन पर ट्रेनाें का ठहराव कुछ दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। अप रूट की ट्रेनों के ठहराव बंद कर दिए गए हैं जल्द ही डाउन रूट पर ट्रेनों का आवागमन बंद कर दिया जाएगा। रेल पटरियों के बिछाने के चलते लूप लाइन पर खड़ी हो रहीं ट्रेनों से यात्रियों को आने जाने में दिक्कत हो रही है। इस कारण से ट्रेनाें का आस्थायी रूप से ठहराव बंद करा दिया गया।
बालामऊ रेलवे स्टेशन पर नई रेल लाइनों को बिछाने का काम शुरू कर दिया गया। स्टेशन पर नई रेल लाइनों के अलावा प्लेटफार्म बनाने का काम भी कराया जाएगा। इस कारण से बालामऊ जंक्शन के स्टेशन से मुरादाबाद, सीतापुर और कानपुर की ओर जाने वाली कई यात्री ट्रेनों को निरस्त किया जा चुका है या फिर उनके मार्ग में परिवर्तन कर दिया गया है।
विज्ञापन

फरवरी तक बालामऊ से होकर आने जाने वाली ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। कुछ ट्रेनें अभी बालामऊ स्टेशन से होकर जा रही हैं। इनमें काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, गोहाटी एक्सप्रेस, बनारस बरेली एक्सप्रेस, सियालदह एक्सप्रेस, जनता एक्सप्रेस और पंजाब मेल ट्रेन हैं, लेकिन प्लेटफार्म पर न रूक ट्रेन लूप लाइन पर रोकी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी को लेकर स्टेशन अधीक्षक बालामऊ ने अप रूट की ट्रेनों को 24 दिसंबर से और डाउन रूट की ट्रेनों को 8 जनवरी से बालामऊ में ठहराव बंद कराने को प्रस्ताव भेजा। प्रस्ताव को मंडल वरिष्ठ रेल प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने मुहर लगाते 19 फरवरी का ठहराव बंद कराने के निर्देश दिए हैं।


इनसेट
बघौली स्टेशन पर होगा ट्रेनों का ठहराव
बालामऊ स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव बंद होने से अब उन्हीं ट्रेनों को बघौली स्टेशन पर ठहराव दिया गया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि बालामऊ में ट्रेनों का ठहराव बंद होने से बघौली स्टेशन ठहराव के लिए सबसे उपयुक्त है। बालामऊ और बघौली में अधिक दूरी भी नहीं है, ऐसे में बालामऊ के यात्री अगर बघौली से आवागमन करेंगे तो अधिक परेशानी नहीं होगी। उन्होंने मंडल संचालन प्रबंधक को प्रस्ताव भेजा था, इसकी स्वीकृति मिल गई है।

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed