{"_id":"6a6f7d1483b7fe39d20e415c","slug":"train-reservations-were-fully-booked-a-month-before-raksha-bandhan-hardoi-news-c-213-1-hra1004-154206-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: रक्षाबंधन से एक माह पहले ही ट्रेनों में फुल हुआ आरक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: रक्षाबंधन से एक माह पहले ही ट्रेनों में फुल हुआ आरक्षण
विज्ञापन
हरदोई। त्योहार आते ही एक बार फिर ट्रेनों में आरक्षण को लेकर मारामारी शुरू हो गई है। हरदोई स्टेशन से गुजरने वाली नियमित ट्रेनों में आरक्षण नहीं मिल रहा है जबकि अभी रक्षाबंधन आने में करीब एक माह का वक्त है। स्थिति यह है कि स्लीपर ही नहीं, थर्ड एसी और सेकेंड एसी श्रेणी में भी लंबी वेटिंग चल रही है। ऐसे में कन्फर्म टिकट न मिलने से यात्रियों की चिंता बढ़ गई है।
रक्षाबंधन पर बड़ी संख्या में लोग नौकरी, शिक्षा और व्यापार के सिलसिले में दूसरे शहरों से अपने घर लौटते हैं। इसी वजह से दिल्ली, पंजाब और प्रयागराज, वाराणसी रूट की ट्रेनों में सबसे अधिक दबाव देखने को मिल रहा है। वहीं स्थानीय स्टेशन से होकर अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें भी अधिक नहीं चलाई गई हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में वेटिंग सूची और लंबी होने की संभावना है।
बता दें कि डिब्रूगढ़ से लालगढ़ के बीच चलने वाली ट्रेन 15909 और 15910 गोहाटी में रक्षाबंधन से एक सप्ताह पहले और बाद में स्लीपर में वेंटिंग भी समाप्त हो गई है जबकि एसी में वेटिंग सूची है। ट्रेन 14015 और 14016 सद्भावना एक्सप्रेस में प्रतीक्षा सूची है। ट्रेन 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में स्लीपर में 75 से 94 के बीच में और एसी में भी लंबी प्रतीक्षा सूची है।
विज्ञापन
ट्रेन 14208 पद्मावत एक्सप्रेस में तो 126 के करीब प्रतीक्षा सूची और एसी में नो रूम है जबकि लखनऊ मेल में वेटिंग भी समाप्त हो गई है। इसी तरह अन्य रूटों पर भी ट्रेनों का यही हाल है। स्टेशन अधीक्षक नरसी लाल मीणा ने बताया कि त्योहार के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए उच्चाधिकारी लगातार स्थिति की समीक्षा करते हैं। जरुरत पड़ने पर विशेष ट्रेनें चलाई जाती हैं।