फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Train left from Hardoi for Delhi for the first time

Hardoi News: पहली बार हरदोई से दिल्ली के लिए रवाना हुई ट्रेन

Mon, 26 Aug 2024 11:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 11:52 AM IST
विज्ञापन
Train left from Hardoi for Delhi for the first time
हरदोई। पहली बार हरदोई से दिल्ली के लिए सवारी लेकर ट्रेन रवाना हुई। ट्रेन में 200 यात्रियों ने सफर शुरू किया । स्पेशल ट्रेन में अनारक्षित कोच लगे होने से स्थानीय स्टेशन से यात्रा करने वालों को राहत रही।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती परीक्षा चल रही है। परीक्षा के लिए आवेदकों के जनपद के बाहर परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्र पर आवेदक समय से पहुंच सकें इसके लिए रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसी के तहत रविवार को पहली बार हरदोई स्टेशन से दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन का संचालन किया गया। जिसमें आठ कोच जनरल लगे हुए थे। रविवार की दोपहर एक बजे ट्रेन स्टेशन से रवाना हुईं।
विज्ञापन

स्थानीय स्टेशन से ट्रेन में यात्रा करने के लिए काउंटर से 95 यात्रियों ने टिकट खरीदे। इसके अलावा ऑनलाइन टिकट भी खरीदे गए। सीएमआई अंबुज मिश्र ने बताया कि ट्रेन से 200 यात्री रवाना हुए। ट्रेन शाहजहांपुर, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद स्टेशन पर रुकते हुए दिल्ली जाएगी। यात्रियों और आवेदकों को यात्रा के दौरान असुविधा न हो, इसके लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। हरदोई के अलावा बालामऊ जंक्शन स्टेशन से दो ट्रेनों का संचालन हो रहा है। मुरादाबाद- लखनऊ के बीच कई अन्य स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस भर्ती की परीक्षा देने आए बंदायु निवासी महावीर शाक्य ने बताया कि स्पेशल ट्रेन के संचालन होने से काफी राहत रही। वह यहां से बरेली जाएंगी। बरेली से बंदायु के लिए निकलेंगें।

पुलिस भर्ती के परीक्षा देकर वापस जा रहे विशाल सिंह ने बताया कि स्पेशल ट्रेनों के संचालन से राहत रही। आवेदकों को यात्रा करने में आसानी होगी। सबसे अच्छी बात है कि सभी जनरल कोच है। इससे काफी राहत रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed