Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Traffic system derailed during the month, jam again

Hardoi News: यातायात माह में व्यवस्था बेपटरी, फिर लगा जाम

Fri, 17 Nov 2023 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Traffic system derailed during the month, jam again
हरदोई। यातायात माह में ही बेतरतीब यातायात लोगों को परेशान किए हुए है। व्यवस्था बेपटरी है। मिनटों का सफर घंटों में पूरा हो रहा है। शुक्रवार को नुमाइश चौराहा पर पुलिस बूथ के पास ही जाम लग गया। जाम में फंसे वाहन रेंग-रेंग कर आगे बढ़ते दिखे। आगे निकलने के चक्कर में ई-रिक्शा चालक गलत दिशा में आ गए। इससे जाम की समस्या और बढ़ गई। करीब तीन घंटे तक जाम की समस्या बनी रही।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह कार्यालयों और काम पर लोग निकले तो जाम लगना शुरू हो गया। घंटाघर रोड, महात्मा गांधी मार्ग, सांडी रोड, शाहजहांपुर मार्ग और प्रधान डाकघर जाने वाले मार्ग पर बड़े वाहनों के आने से जाम की स्थिति बनी। बड़े वाहनों को फंसा देखकर ई-रिक्शा चालकों ने बड़े वाहनों को ओवरटेक करने का प्रयास किया तो स्थिति और ज्यादा गंभीर हो गई। फुटपाथ तक वाहनों की कतारें लग गईं। हालात यह हुए कि दो पहिया वाहन तक नहीं निकाल सके। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद वाहनों को कतारबद्ध कराते हुए जाम खुलवाया। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका। सुबह करीब 10 बजे से एक बजे तक जाम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed