फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   traffic

एएसपी की मौजूदगी में वाहनों की जांच, 28 चालान

Tue, 26 Nov 2019 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
traffic
हरदोई। यातायात माह के अंतिम सप्ताह के मद्देनजर एसपी के निर्देश पर जिले भर में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। शहर में एएसपी पूर्वी कुंवर ज्ञानंजय सिंह की मौजूदगी में यातायात पुलिस ने चेकिंग लगाकर 28 बाइक सवारों के चालान काटकर हिदायत दी। यातायात माह के अंतिम सप्ताह पर पुलिस महकमे ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एसपी आलोक प्रियदर्शी के निर्देश पर जिले के सभी थानों की पुलिस ने चेकिंग चलाकर दो पहिया व चौपहिया वाहनों को रोंक-रोंक कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर चालान काटकर कार्रवाई की। इसी कड़ी में एएसपी पूूर्वी कुवर ज्ञानंजय सिंह की मौजूदगी में यातायात पुलिस ने शहर के नुमाइश चौराहा, लखनऊ चुंगी, सिनेमा चौराहा, जिंदपीर चौराहा पर चेकिंग लगाकर 28 बाइकों के चालान काटे। वहीं, एएसपी ने चौपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट व बाइक चालकों को हेलमेट लगाकर चलने की हिदायत दी। यातायात प्रभारी कमलेश कुमार ने बताया कि माह के अंत तक इसी तरह अभियान चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed