फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   traders protest against electricity rate

बिजली की बढ़ी दरों के विरोध में व्यापार मंडल ने भरी हुंकार

Fri, 13 Sep 2019 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
traders protest against electricity rate
कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी व व्यापारी। अमर - फोटो : HARDOI
हरदोई। प्रदेश में विद्युत दरों में वृद्धि और नए ट्रैफिक नियमों में भारी जुर्माने के विरोध में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारी सड़कों पर उतर आए। पदाधिकारियों व व्यापारियों ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन के दौरान व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गौर ने बताया कि उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग द्वारा विद्युत मूल्यों में की गई वृद्धि के बाद करीब 12 प्रतिशत वृद्धि वर्तमान दरों में होगी। इससे जनता के साथ-साथ उद्योग और व्यापार पर प्रतिकूल असर पड़ेगा और उत्पादन लागत बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बनने वाले माल की बिक्री कम होगी। जिसकी वजह से उद्योग और व्यापार दोनों प्रभावित होंगे। जनता और व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए बिजली की नई दरों के प्रस्ताव को तत्काल वापस लिया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के नए ट्रैफिक नियमों के तहत भारी जुर्माने के प्रावधान से वाहन मालिकों व ट्रांसपोर्टरों को परेशानी हो रही है। नए ट्रैफिक अर्थदंड के नियमों को निरस्त कर पुराने नियमों को बहाल किया जाए। इस दौरान पदाधिकारियों व व्यापारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया व जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट गजेंद्र कुमार को सौंप कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर अब्बाद हुसैन, हरि प्रताप सिंह, दुर्गेश गुप्ता, मनीष चौहान, शिवसेवक गुप्ता, डॉ. सुरनाथ, अशोक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed