फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Traders opposed MDR charges on UPI

Hardoi News: व्यापारियों ने यूपीआई पर एमडीआर शुल्क का किया विरोध

Fri, 02 Oct 2026 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Traders opposed MDR charges on UPI
हरदोई। उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारियों ने शुक्रवार को तिकुनिया पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने भारत सरकार की ओर से यूपीआई लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत एमडीआर शुल्क लगाए जाने के निर्णय को वापस लेने की मांग की। शुक्रवार को शहर के सभी दुकानदारों ने यूपीआई के जरिए डिजिटल पेमेंट स्वीकार करने से पूरी तरह इनकार कर दिया है। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि सांकेतिक विरोध अब अनवरत आंदोलन में बदल चुका है और जब तक सरकार इस जनविरोधी फैसले को वापस नहीं लेती, तब तक यूपीआई से भुगतान बंद रहेगा। जिला अध्यक्ष विमलेश दीक्षित, प्रदेश संगठन मंत्री अजय टंडन, महामंत्री राजन द्विवेदी, अशोक उपाध्याय, अध्यक्ष कैलाश गुप्ता, अवनीश त्रिवेदी, सुरेंद्र सिंह, विभू गुप्ता, रीना गुप्ता, काजल गुप्ता, किरण सिंघल, पदमा सिंह,रजनीश गुप्ता, शिवेंद्र सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed