फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   traders demand to stop mandi shulk

मंडी शुल्क समाप्त किए जाने की मांग

Fri, 12 Jun 2020 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
traders demand to stop mandi shulk
हरदोई। शुक्रवार को मंडी कार्यालय में सचिव बबलू लाल को उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मंडी के अंदर मंडी शुल्क व लाइसेंस व्यवस्था समाप्त करने की मांग की।
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष वेदप्रकाश गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार ने मंडी के बाहर भी कारोबार किए जाने व बाहर होने वाले कारोबार पर मंडी शुल्क एवं लाइसेंस व्यवस्था समाप्त कर दी है। व्यापारी वर्ग इस निर्णय का स्वागत करता है। कहा कि बाहर मंडी शुल्क समाप्त होने के साथ ही मंडी में आवक कम हो गई है, इससे कारोबार प्रभावित होने लगा है।
विज्ञापन

मंडी के अंदर कारोबार पर अब भी मंडी शुल्क लिए जाने की व्यवस्था लागू है, इससे व्यापारियों को कारोबार करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हरिश्याम गुप्ता ने कहा कि सरकार व्यापारी हित में मंडी शुल्क समाप्त करे, जिससे व्यापार सुचारू रूप से चल सके। पदाधिकारियों ने कहा कि अगर मंडी के अंदर मंडी शुल्क व लाइसेंस व्यवस्था को समाप्त नहीं किया गया तो व्यापारी व्यापार बंद कर हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed