फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Trader's car stopped by ramming; five kilograms of silver looted.

Hardoi News: टक्कर मारकर व्यापारी की कार रोकी, पांच किलो चांदी लूटी

Tue, 29 Sep 2026 01:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Trader's car stopped by ramming; five kilograms of silver looted.
शाहाबाद। लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिलहरी गांव के पास सोमवार रात कार सवार चार बदमाशों ने सराफा व्यापारी की कार में टक्कर मारकर उसे रोक लिया। इसके बाद व्यापारी को कार से खींचकर मारपीट की और पीछे की खिड़की का शीशा तोड़कर झोले में रखी करीब पांच किलो चांदी लूट ली। भागते समय बदमाश व्यापारी के ऊपर मिर्च पाउडर डालकर फरार हो गए।
विज्ञापन

लखनऊ के प्रेमनगर ठाकुरगंज निवासी सराफा व्यापारी हृदयराम सोनी अपने कार चालक करन कश्यप के साथ कार से शाहजहांपुर से पांच किलो चांदी लेकर लखनऊ लौट रहे थे। बिलहरी के पास टोल प्लाजा के निकट पीछे से आई सफेद रंग की कार ने उनकी कार को ओवरटेक करते समय टक्कर मार दी। अनियंत्रित कार सड़क किनारे बजरी पर चढ़कर रुक गई। तभी कार से उतरे चार बदमाशों ने व्यापारी को बाहर खींचकर पीटा और कार की पिछली खिड़की का शीशा तोड़कर चांदी से भरा झोला निकाल लिया। घटना की सूचना पर सीओ संतोष सिंह और अतिरिक्त कोतवाल देवेंद्र कुशवाहा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बस स्टैंड, अल्हापुर समेत कई स्थानों पर नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश की गई, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अशोक मीना भी मौके पर पहुंचे और व्यापारी से घटना की विस्तृत जानकारी ली। पुलिस ने मार्ग में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। एसपी ने जल्द घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए हैं। कोतवाल अरविंद कुमार राय ने बताया कि व्यापारी की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed