{"_id":"5fca736f8ebc3ecfaa6d8243","slug":"tractor-trolly-ruined-student-hardoi-news-knp598022250","type":"story","status":"publish","title_hn":"---बालू भरी ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
---बालू भरी ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर छात्र की मौत
विज्ञापन
टोडरपुर। मझिला थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्राली ने किशोर को रौंद दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम सहादतनगर निवासी प्रिंस (14) पुत्र बबलू गांव के ही जूनियर हाईस्कूल में कक्षा आठ का छात्र था। गुरुवार शाम वह गांव में ही साइकिल चला रहा था। इसी दौरान गांव से निकल रही बालू लदी ट्रैक्टर ट्राली ने उसे रौंद दिया। मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई और परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा था। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मझिला थानाध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। (संवाद)