{"_id":"618960e9234d88422712c1e0","slug":"tractor-trolley-overturned-two-including-driver-died-hardoi-news-knp662804197","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली पलटी, दबकर चालक समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली पलटी, दबकर चालक समेत दो की मौत
विज्ञापन
फोटो-23-मृतक मनसुख की बिलखती पत्नी अन्नपूर्णा को संभालती महिलाएं। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिहानी। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम शाहपुर शुक्ल में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इसके नीचे दबकर ट्रैक्टर चालक व उसके साथी की मौके पर ही मौत हो गई।
पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुल्लही निवासी मनसुख (30) ट्रैक्टर चलाता था। वह गांव निवासी एक व्यक्ति का ट्रैक्टर लेकर सोमवार तड़के गया था। उसके साथ गांव निवासी मजदूर शत्रोहन (25) भी था। पिहानी कोतवाली क्षेत्र में सआदतनगर-शाहपुर शुक्ल मार्ग पर ग्राम शाहपुर के निकट ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई।
ट्रैक्टर के नीचे शत्रोहन और मनसुख दब गए। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना देने के साथ ट्रैक्टर सीधा करने का प्रयास किया। एंबुलेंस को भी बुलाया गया। जेसीबी की मदद ली गई लेकिन तब तक मनसुख और शत्रोहन की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मनसुख के परिवार में पत्नी अन्नपूर्णा, तीन वर्ष का एक पुत्र और डेढ़ वर्ष की पुत्री है। घटना के समय ट्राली खाली थी। कुछ लोगों का कहना है कि खेतों में गन्ने की छुलाई हो रही और गन्ना लादने के लिए ट्रैक्टर ट्राली लेकर दोनों गए थे, लेकिन ट्राली में लगी बालू कुछ और ही इशारा कर रही थी। कोतवाल दिलेश सिंह ने बताया कि दुर्घटना का मामला है। परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाए हैं।