{"_id":"69f8e0463728de05b40c5348","slug":"tractor-drivers-body-found-hanging-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-149201-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: फंदे पर मिला ट्रैक्टर चालक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: फंदे पर मिला ट्रैक्टर चालक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- बघौली थाना क्षेत्र की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बघौली। थाना क्षेत्र के निजापुरवा निवासी एक शख्स ने रविवार शाम गमछे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। दरवाजा तोड़कर शव निकाला गया। घटना का पता चलने पर परिजन बिलख पड़े। निजापुरवा निवासी अनूप (35) ट्रैक्टर चलाता था। परिजनों के मुताबिक तीन दिन पहले अनूप की ससुराल खद्दीपुर में शादी थी। शादी में शामिल होने के लिए अनूप पत्नी लौंगना और बच्चों के साथ गया था। शनिवार की रात बच्चों के साथ अनूप वापस आ गया था। पत्नी मायके में ही रुक गई थी। रविवार शाम उसके दोनों बच्चों ने पिता के कमरे का दरवाजा खटखटाया। कोई जवाब न मिलने पर बच्चे रोने लगे। बच्चों के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी आगए। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया, तो अनूप का शव गमछे के फंदे से लटक रहा था। बघौली के प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश मिश्रा ने बताया कि खुदकुशी का मामला है। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाए हैं।