{"_id":"677180a7dac0d1b9a30093c1","slug":"tractor-collides-with-auto-three-killed-mother-and-daughter-injuredtractor-collides-with-auto-three-killed-mother-and-daughter-injured-hardoi-news-c-12-1-knp1086-949975-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: ट्रैक्टर ने ऑटो में मारी टक्कर, तीन की मौत, मां-बेटी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: ट्रैक्टर ने ऑटो में मारी टक्कर, तीन की मौत, मां-बेटी घायल
विज्ञापन
हरदोई (बिलग्राम)। कन्नौज मार्ग पर सवारी से भरे सीएनजी ऑटो और ट्रैक्टर की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में ऑटो चालक व सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि मां-बेटी घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशू सीएचसी पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया।
हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के कर्ता निवासी संजय (23) सीएनजी ऑटो चलाते थे। वह बिलग्राम और कन्नौज के बीच सवारियों को लाते और ले जाते थे। रविवार दोपहर वह कन्नौज से बिलग्राम कस्बे के खुर्दपुरा निवासी अफसार (48) को लेकर बिलग्राम जाने के लिए निकले थे। रास्ते में बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के जरैला निवासी रामबक्श (65), बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के इसरापुर निवासी इंदू (35) और उनकी पुत्री महक (4) भी ऑटो में सवार हो गईं।
बिलग्राम कन्नौज मार्ग पर परसोला गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ऑटो पलट गया और इसमें सवार पांचों लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी बिलग्राम पहुंचाया गया। यहां चिकित्सक ने अफसार व संजय को मृत घोषित कर दिया, जबकि बाकी तीन घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में रामबक्श को भी मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
सीओ बिलग्राम रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
दवा लेकर वापस आ रहे थे अफसार, बेटी के घर जा रहे थे रामबक्श
दुर्घटना में जान गंवाने वाले अफसार अपनी पत्नी की दवा लेने के लिए कन्नौज के मियागंज गए थे। सुबह साढ़े नौ बजे घर से निकलने के बाद मियागंज में दवा ली और वापस आने के लिए ऑटो पर सवार हुए थे। रास्ते में ही हादसा हो गया और उनकी मौत हो गई। इसी तरह रामबक्श अपनी बेटी शशि देवी से मिलने उसके घर कैखाई गांव जा रहे थे। अपने गांव जरेरा के बाहर से ही वह ऑटो पर सवार हुए थे, लेकिन रास्ते में हुए हादसे में उनकी मौत हो गई। रामबक्श खेती करते थे। परिवार में पत्नी शांती देवी और दो पुत्र अनिल और संजय व दो विवाहित पुत्रियां आरती और शशि हैं।