फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Tractor collided with two bikes, one killed, five injured

Hardoi News: ट्रैक्टर ने दो बाइकों में मारी टक्कर, एक की मौत, पांच घायल

Fri, 28 Apr 2023 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Fri, 28 Apr 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Tractor collided with two bikes, one killed, five injured
फोटो 17 रामभजन। संवाद
विज्ञापन

फोटो18 रोती महिलाएं। संवाद


हादसे से गुस्साए लोगों ने सड़क पर लगाया जाम
बेनीगंज के नगवा मोड़ पर हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
बेनीगंज। कोतवाली के नगवा मोड़ पर बुधवार की शाम को तेज रफ्तार में ट्रैक्टर सड़क पर बेकाबू हो गया। उसने दो बाइकों में टक्कर मार दी। एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
बेनीगंज कोतवाली के इकरी गांव निवासी रामभजन (33) अपने चचेरे भाई प्रदीप (18) और उसी गांव निवासी पवन (28) के साथ बाइक पर सवार होकर कोथावां से घर लौट रहा था। उसी बीच रास्ते में नगवा मोड़ के पास उसे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इसमें रामभजन, प्रदीप और पवन तीनों घायल हो गए। इसके बाद बेकाबू हुए उसी ट्रैक्टर ने एक दूसरी बाइक में टक्कर मार दी। इस पर भवानीपुर के रहने वाले तीन युवक घायल हो गए। जानकारी होते ही वहां भीड़ लग गई। देखते ही देखते भीड़ ने वहां सड़क पर जाम लगा दिया। इसका पता होते ही कोथावां पुलिस चौकी प्रभारी आरसी भारती मौके पर पहुंची और किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर जाम को हटवाया। हादसे में घायलों को सीएचसी कोथावां ले जाया गया। वहां से रामभजन को लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही रामभजन ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

---------
इनसेट-
एंबुलेंस के देर करने पर फूटा गुस्सा
नगवा मोड़ पर हादसे के बाद वहां इकट्ठा हुए लोगों ने एंबुलेंस-108 को कॉल किया। काफी देर बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंचीं तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने वहां जाम लगा दिया। करीब 30 मिनट बाद पुलिस किसी तरह जाम को हटवा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed