फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Tractor collided with trolley, seven people injured

मुंडन से लौट रहे लोगों से भरी ट्राली दूसरे ट्रैक्टर से टकराई, सात घायल

Sat, 09 Nov 2019 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Tractor collided with trolley, seven people injured
बिलग्राम। मुंडन कराकर लौट रहे लोगों से भरी ट्रैक्टर ट्राली से बिलग्राम-कन्नौज मार्ग पर ट्रैक्टर भिड़ गया। दोनों ट्रैक्टर खंती में जा गिरे। हादसे में ट्राली में सवार सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम मढ़िया निवासी अजय कुमार की पुत्री गुंजन का मुंडन शुक्रवार को राजघाट पर कराया गया। अजय कुमार परिजनों और गांव के परिचितों को ट्रैक्टर ट्राली से मुंडन संस्कार में शामिल करने के लिए राजघाट लाए थे। मुंडन के बाद सभी ट्राली में बैठकर वापस जा रहे थे। बिलग्राम-कन्नौज मार्ग पर ग्राम म्यौरा के निकट पीछे से आ रहा दूसरा ट्रैक्टर ओवरटेक करने लगा और अनियंत्रित होकर ट्राली से भिड़ गया। घटना में दोनों ही ट्रैक्टर सड़क किनारे खंती में जा घुसे। घटना में शिल्पी (22) पुत्री अजय कुमार, संजय (35) पुत्र राजाराम, उर्मिला (29) पत्नी श्रवण कुमार, सीमा (30) पत्नी अवधेश निवासीगण मढ़िया, कालिंद्री (24) पत्नी राजेश निवासी खुटेहना, बेबी (36) पत्नी सूरज निवासी नटवरपुरवा, सीता (40) पत्नी रामौतार निवासी रामापुर थाना बेहटागोकुल घायल हो गईं। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलग्राम पहुंचाया। इनमें से गंभीर रूप से घायल संजय, कालिंद्री, सीता और बेबी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed